उच्च गुणवत्ता तेंदूपत्ता के लिए शाखकर्तन आवश्यक : संजय सिन्हा

 

छुरिया : छुरिया विकासखंड के काष्ठागार डिपो सड़क चिरचारी में वन विभाग द्वारा आयोजित शाखकर्तन कार्यशाला में मुख्यरूप से संजय सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया व उभे राम मंडावी सदस्य जनपद पंचायत,छुरिया एस. डी. ओ गंडेचा,हरी बली सिन्हा रेंजर बागनदी,प्रशिक्षु एस.डी.ओ खिलारी मौजूद रहे । कार्यक्रम की शुरुवात छत्तीसगढ़ महतारी की तैलचीत्र पर पूजा अर्चना कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि तेंदूपत्ता की गुणवत्ता के लिए शाखकर्तन प्रथम महत्वपूर्ण कार्य है। जड़ भंडार एवं "रूट सकर" से प्राप्त छोटे पौधों को जमीन की सतह से ऊपर से काटे जाने की प्रक्रिया को शाखकर्तन (प्रूनिंग) कहा जाता है । आगे उन्होंने बताया कि शाखकर्तन के पश्चात अच्छा पत्ता कर्तन तिथि से 40*50 दिनों के अंदर तयार हो जाता है । तेंदूपत्ता एस डी ओ गण्डेचा ने कहा कि शाखकर्तन 15 फरवरी से 15 मार्च तक पूरा कर लेना चाहिए,क्षेत्रीय जलवायु के अनुसार किया जाना चाहिए । शाखकर्तन के फलस्वरूप निकलने वाले पत्ते न केवल अधिक मात्रा के साथ साथ स्वच्छ पत्ते भी आते है,इसकी कटाई फड़मुंशी, बिटगार्ड, समितियों के सदस्यों के द्वारा किया जाता है। ठूंठ काटने के लिए तेज धारदार कुल्हाड़ी का उपयोग की बात कही,जिससे ठूंठ छिन्न भिन्न न हो । इस हेतु पंचों,सरपंचों एवं जनप्रतिनिधियों से इस दिशा में सहयोग की भी अपील की है । इस अवसर पर बड़ी संख्या में पंच,सरपंच समिति के सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

Related Post