फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ का कोंडागांव में विरोध, सर्व यादव समाज ने सौंपा ज्ञापन, प्रतिबंध की मांग

कोंडागांव, 25 फरवरी 2026 | जिले में सर्व यादव समाज ने आगामी फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के खिलाफ तीखा विरोध दर्ज कराते हुए इसके पूर्ण प्रतिबंध की मांग की है। समाज के जिला अध्यक्ष साधूराम यादव के नेतृत्व में कोंडागांव अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया गया कि निर्माता अंकित भड़ाना व संदीप तोमर द्वारा बनाई गई यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली है, जिसमें यादव समाज की लड़की और मुस्लिम युवक के काल्पनिक प्रेम प्रसंग को दिखाया गया है। समाज का आरोप है कि फिल्म का नाम व कथानक उनकी सामाजिक भावनाओं को आहत करता है और बहन-बेटियों के सम्मान के विरुद्ध है।

सर्व यादव समाज ने चेतावनी दी है कि यदि फिल्म रिलीज हुई तो सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। इसलिए सरकार से मांग की गई है कि फिल्म के प्रदर्शन पर रिलीज से पूर्व ही प्रतिबंध लगाया जाए।

Related Post