कोनी थाना क्षेत्र में शांति बनाए रखने पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

थाना कोनी क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और संभावित विवाद व मारपीट की घटनाओं पर समय रहते रोक लगाने के उद्देश्य से कोनी पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। पुलिस द्वारा दिनांक 29 जनवरी 2026 को दो व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए थाना कोनी पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए उक्त दोनों व्यक्तियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत जिन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें

दीपक गढ़ेवाल उर्फ सूरज (उम्र 31 वर्ष) पिता संतु गढ़ेवाल तथा

दुर्गेश गढ़ेवाल उर्फ पोंडी (उम्र 26 वर्ष) पिता श्याम लाल गढ़ेवाल,

दोनों निवासी छोटी कोनी, पेट्रोल पंप के सामने, थाना कोनी शामिल हैं।

थाना कोनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी व्यक्ति द्वारा यदि शांति भंग करने या कानून हाथ में लेने का प्रयास किया गया, तो उसके विरुद्ध इसी प्रकार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें, आपसी विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति बनाए रखी जा सके।

Related Post