छुरिया। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से थाना छुरिया परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। दिनांक 26.02.2026 दिन शनिवार को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ श्री केशरीनंदन नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छुरिया निरीक्षक कौशलेश देवांगन के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुई।
बैठक में तहसीलदार छुरिया श्रीमती आकांक्षा साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, नगर पंचायत छुरिया के वार्ड पार्षद, गणमान्य नागरिक, मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधि, पत्रकार बंधु तथा थाना क्षेत्र के ग्राम सरपंच, कोटवार एवं ग्राम पटेल उपस्थित रहे।
इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने होली पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। बैठक में कानून व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने, डीजे एवं हुड़दंग पर नियंत्रण तथा आपसी समन्वय बनाए रखने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की गई।
