सखी वन स्टॉप सेंटर बलौदा के अंतर्गत सेवा प्रदाताओं के स्वीकृत पदों पर चयन भर्ती प्रक्रिया के तहत प्राप्त आवेदनों की प्राविधिक सूची जारी कर दी गई है। अब अभ्यर्थियों से 09 मार्च 2026 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जारी प्राविधिक सूची के संबंध में इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालयीन समय शाम 5:30 बजे तक जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला जांजगीर-चांपा के कार्यालय में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।
दावा-आपत्ति स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड डाक या व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जमा की जा सकती है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
प्राविधिक सूची का विस्तृत विवरण जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in� तथा कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों से समयसीमा के भीतर आवश्यक कार्यवाही करने की अपील की गई है।
