यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत तीन प्रमुख स्टेशनों पर तीन जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के प्रायोगिक ठहराव की घोषणा की गई है। इस निर्णय से क्षेत्रीय यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।
अनूपपुर में हमसफर एक्सप्रेस का ठहराव
सांतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 22170 (सांतरागाछी-रानी कमलापति) 27 फरवरी 2026 से अनूपपुर में रुकेगी।
आगमन: 09:53 बजे | प्रस्थान: 09:55 बजे
गाड़ी संख्या 22169 (रानी कमलापति-सांतरागाछी) 05 मार्च 2026 से
आगमन: 00:31 बजे | प्रस्थान: 00:33 बजे
कोतमा में निजामुद्दीन–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का ठहराव
निजामुद्दीन–अम्बिकापुर एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 22408 (निजामुद्दीन–अम्बिकापुर) 04 मार्च 2026 से
आगमन: 14:56 बजे | प्रस्थान: 14:58 बजे
गाड़ी संख्या 22407 (अम्बिकापुर–निजामुद्दीन) 05 मार्च 2026 से
आगमन: 09:46 बजे | प्रस्थान: 09:48 बजे
वेंकटनगर में उत्कल एक्सप्रेस का ठहराव
पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 18477 (पुरी-योगनगरी ऋषिकेश) 27 फरवरी 2026 से
आगमन: 16:29 बजे | प्रस्थान: 16:31 बजे
गाड़ी संख्या 18478 (योगनगरी ऋषिकेश-पुरी) 28 फरवरी 2026 से
आगमन: 06:32 बजे | प्रस्थान: 06:34 बजे
समय सारिणी में आंशिक बदलाव
वेंकटनगर में ठहराव के कारण उत्कल एक्सप्रेस के कुछ स्टेशनों के समय में परिवर्तन किया गया है—
जैतहरी स्टेशन: अब 16:44 बजे (पूर्व में 16:39 बजे)
पेंड्रा रोड स्टेशन: अब 06:48 बजे (पूर्व में 06:45 बजे)
बेलगहना स्टेशन: अब 07:48 बजे (पूर्व में 07:45 बजे)
रेल प्रशासन का मानना है कि इन नए ठहरावों से अनूपपुर, कोतमा और वेंकटनगर क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की ट्रेनों में बेहतर सुविधा और सीधी यात्रा का लाभ मिलेगा।
