बलगीनगर में 17 जून से 24 जून तक होगा संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ
कोरबा, 12 जून 2026।
आस्था, श्रद्धा और सनातन संस्कृति के पावन संगम का साक्षी बनने जा रहा बलगीनगर। स्वर्गीय श्रीमती ऋतु दुबे की पावन स्मृति में 17 जून 2026 से 24 जून 2026 तक शिव काली मंदिर, बलगीनगर, जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) में भव्य संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से राधे कृपा तक आयोजित होने वाली इस कथा में श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, भक्ति, धर्म और आध्यात्मिक ज्ञान का रसपान करेंगे।
व्यास के रूप में परम पूज्य रामनाथ तिवारी जी महाराज, श्रीधाम वृंदावन के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का वाचन होगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
कार्यक्रम का शुभारंभ 17 जून को कलश यात्रा एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ होगा, जबकि विभिन्न दिनों में श्रीकृष्ण चरित्र, प्रह्लाद चरित्र, वामन अवतार, महारास, सुदामा चरित्र, गीता, हवन एवं पूर्णाहुति सहित अनेक आध्यात्मिक प्रसंगों का आयोजन किया जाएगा।
