भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा गैंदाटोला मंडल के अध्यक्ष बने मोहम्मद वशीम कुरैशी


राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा में संगठन विस्तार के तहत गैंदाटोला मंडल में नई नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति तथा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मखमुर इकबाल खान के निर्देशानुसार, भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की अनुशंसा पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष हैरी जोसेफ ने मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित की।नवगठित गैंदाटोला मंडल में मोहम्मद वशीम कुरैशी को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कशफ कुरैशी एवं शादाब कुरैशी को मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया है।जानकारी के अनुसार, वशीम कुरैशी पूर्व में अल्पसंख्यक मोर्चा छुरिया मंडल के महामंत्री रह चुके हैं। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका, अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि गैंदाटोला हाल ही में गठित नया मंडल है। ऐसे में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना नई टीम की प्राथमिकता होगी।जिलाध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम के नेतृत्व में मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। साथ ही नव-नियुक्त अध्यक्ष को शीघ्र ही पूर्ण कार्यकारिणी की सूची जिला कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
नव-नियुक्त मंडल अध्यक्ष मोहम्मद वशीम कुरैशी ने नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए मंडल को सशक्त और सक्रिय बनाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने गैंदाटोला भाजपा मंडल अध्यक्ष खिलेश्वर साहू का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

Related Post