छुरिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के आवाहन एवं जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरिया के नेतृत्व में मनरेगा बचाव संग्राम के तहत पंचायत जनसंपर्क पदयात्रा आयोजित की गई। पदयात्रा की शुरुआत ग्राम मरकाकसा बाजार चौक स्थित महात्मा गांधी जी के शैल चित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन कर की गई।
पदयात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। यात्रा मरकाकसा से जॉब बाजार चौक तक पहुंची, जहां नुक्कड़ सभा के माध्यम से कार्यक्रम का समापन किया गया। सभा में वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर मनरेगा कार्यों को बंद करने की साजिश का आरोप लगाते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया और कहा कि मनरेगा ग्रामीण मजदूरों की जीवनरेखा है।

सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव ने भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर बताते हुए कहा कि सरकार गरीबों के हितों की अनदेखी कर रही है। पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने कहा कि एक ओर मनरेगा जैसे रोजगारपरक योजनाओं को कमजोर किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जगह-जगह शराब भट्टियां खोली जा रही हैं, जिसका जनता में विरोध है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू ने सभा का संचालन करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा और मनरेगा को बचाने के लिए जनआंदोलन तेज करने की बात कही।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव, पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू, ब्लॉक प्रभारी महेंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, महामंत्री राहुल तिवारी, चुम्मन साहू, जिला प्रवक्ता अनीश खान, जिला महामंत्री पंकज बांधव, रितेश जैन, शकील कुरेशी, रोशन रजक, भावेश सिन्हा, पुष्पा सिन्हा, एकनाथ सिन्हा, जनपद सदस्य सीमा यादव, सुलेखा मरकाम, सेक्टर प्रभारी कन्हैया कोले, कुलदीप साहू, धनेंद्र कोठारी, पवन वैष्णव सहित ग्राम पटेल मरकाकसा, ग्राम पटेल जॉब, पूर्व सरपंच ईश्वरी मेरी एवं पूर्व सरपंच कल्पना जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा को बचाने के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
