छुरिया। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक भोलाराम साहू का जन्मदिन मंडल कांग्रेस कमेटी गैंदाटोला द्वारा हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन गैंदाटोला मंडल अध्यक्ष राजिल कुरैशी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें विधायक भोलाराम साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।समारोह के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक भोलाराम साहू का पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।
केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी गईं तथा मिठाई वितरण कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की कामना की गई।अपने संबोधन में विधायक भोलाराम साहू ने कार्यकर्ताओं के स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।
उन्होंने संगठन की मजबूती और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प दोहराया।
मंडल अध्यक्ष राजिल कुरैशी ने कहा कि विधायक श्री भोलाराम साहू जी का सरल एवं सादगीपूर्ण व्यक्तित्व तथा जनसेवा के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रकाश शर्मा, महेश पटेल, खलील कुरैसी, कमल गुप्ता, भीखम देवांगन, अफजल कुरैशी, राजू सिंह राजपूत, मोनू खान, नरेंद मानिकपुरी, विजय अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, उत्तम सोनी, राजेश साहू, ताम्रध्वज साहू, चंद्रिका वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
