बयानार में ग्रामीण बेरोजगार युवाओं के लिए राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

कोण्डागांव, 8 अक्टूबर 2025: कोण्डागांव जिला मुख्यालय से लगे मर्दापाल ब्लॉक के संवेदनशील क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत बयानार में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) के तत्वावधान में ग्राम बयानार क्षेत्र के सभी ग्रामों के गरीब और बेरोजगार युवाओं के लिए 30 दिवसीय "राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम" की शुरुआत की गई।

Uploaded Image

यह प्रशिक्षण 7 अक्टूबर से 5 नवंबर 2025 तक चलेगा, जिसका उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के योग्य बनाना और निर्माण कार्यों में दक्षता प्रदान करना है। इस पहल से न केवल युवाओं को तकनीकी ज्ञान मिलेगा, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी एक मजबूत आधार प्राप्त होगा।

Uploaded Image

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, RSETI के प्रशिक्षकगण और ग्रामीणों की उपस्थिति रही। उद्घाटन सत्र में वक्ताओं ने युवाओं से इस अवसर का भरपूर लाभ उठाने की अपील की और बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम क्षेत्र में कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में सहायक सिद्ध होंगे।

 

RSETI के अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क है, और प्रतिभागियों को प्रशिक्षण अवधि में भोजन एवं प्रशिक्षण सामग्री भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।

 

यह कार्यक्रम स्वरोजगार और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सार्थक प्रयास माना जा रहा है, जिससे युवाओं को उनके ही गांव-क्षेत्र में रोजगार के साधन मिल सकें।

Related Post