कोंडागांव पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले, सौरभ उपाध्याय फिर से संभालेंगे सिटी कोतवाली

कोंडागांव, 06 मार्च 2026 | पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोंडागांव द्वारा आज 6 मार्च 2026 को जारी आदेश के अनुसार जिले में पदस्थ कई निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों का प्रशासनिक दृष्टिकोण से तबादला किया गया है। जारी आदेश में अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना से स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Uploaded Image

जारी आदेश के तहत निरीक्षक सौरभ उपाध्याय को सायबर सेल से हटाकर कोंडागांव थाना प्रभारी के रूप में दोबारा दायित्व सौंपा गया है।

Uploaded Image

निरिक्षक विकासचंद राय को फरसगांव से शिकायत शाखा का प्रभारी, चंद्रशेखर श्रीवास को रक्षित केंद्र से प्रभारी थाना फरसगांव, तथा शंकरलाल ध्रुव को रक्षित केंद्र से प्रभारी थाना धनोरा बनाया गया है।

 

इसी तरह निरिक्षक रविशंकर ध्रुव को नक्सल सेल से प्रभारी थाना विश्रामपुरी, भुनेश्वर नाग को धनोरा से प्रभारी नक्सल सेल की जिम्मेदारी दी गई है।

 

उपनिरीक्षक स्तर पर विनोद नेताम को विश्रामपुरी से प्रभारी चौकी बांसकोट, तरुण मायती को बांसकोट चौकी से थाना कोंडागांव, तथा प्रेमनाथ बघेल को रक्षित केंद्र से थाना केशकाल में पदस्थ किया गया है।

Uploaded Image

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Post