मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 के लिए संविदा आधार पर परियोजना समन्वयक (अनारक्षित-01 पद) की नियुक्ति प्रक्रिया में दावा-आपत्ति निराकरण के पश्चात पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। निर्धारित मापदंडों के अनुसार 1:5 के अनुपात में चयनित अभ्यर्थियों को लिखित एवं कौशल परीक्षा हेतु आमंत्रित किया गया है।
जारी सूचना के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों को 11 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, कलेक्ट्रेट परिसर कोरबा में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। नियत तिथि एवं समय पर उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा।
परीक्षा में सम्मिलित किए जाने हेतु पात्र अभ्यर्थियों की सूची कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है। साथ ही जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर भी सूची का अवलोकन किया जा सकता है।
विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियुक्ति प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न की जाएगी। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे समय पर उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज साथ लाना सुनिश्चित करें।
