श्रम व स्वाभिमान को मिला सम्मान - हारुन मानिकपुरी वनविभाग के सुरक्षा श्रमिकों में खुशी की लहर

 

राजनांदगांव :- श्रम आयुक्त दर वन कर्मचारी संघ के प्रांत प्रमुख हारुन मानिकपुरी ने वन मंडल अधिकारी राजनांदगांव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वनों की सुरक्षा में लगे सैकड़ों सुरक्षा श्रमिक जो वर्षों से अल्प वेतन पर काम करते हुए संयुक्त परिवार में जीवन यापन कर वनों को अग्नि एवं कई प्रकार के अपराधों से बचाने का कार्य करते हैं। बिहड़ जंगलों में कार्यरत सुरक्षा श्रमिकों के पैर में जूता नहीं होने से उन्हें कांटा खुंटी चुभने से असहनीय परेशानियां होते हुए भी कार्य करने मजबूर रहते हैं। भीषण गर्मी के ऐसे मौसम में राजनांदगांव वन मंडल के कर्मयोगी वरिष्ठ अधिकारी गण सर्वश्री आयुष जैन जी वनमंडलाधिकारी राजनांदगांव,उप वन मंडलाधिकारी श्री योगेश कुमार साहू जी सुरक्षा श्रमिकों को होने वाले तकलीफों को करीब से देखा और बिना देर किए सुरक्षा श्रमिकों के पैरों की सुरक्षा के लिए बहुत ही सुन्दर, मुलायम और टिकाऊ जूते वन परिक्षेत्र अधिकारी के माध्यम से श्रमिकों को दिए जिससे वनविभाग में कार्यरत सैकड़ों सुरक्षा श्रमिकों में खुशी की लहर देखी जा रही है। श्री हारुन मानिकपुरी ने वनविभाग के उच्च अधिकारियों के आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नंगे पैर चलने से होने वाली चोटों और बिमारियों से बचाव होगा।

Related Post