कोरबा : धान खरीदी के बीच बिचौलियों की सक्रियता, उड़नदस्ता व खाद्य विभाग की भूमिका पर सवाल

कोरबा, छत्तीसगढ़ में इन दिनों धान खरीदी जोरों पर है। शासन-प्रशासन द्वारा इसे उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कोरबा जिले में बिचौलियों की गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। धान की अवैध खरीद-फरोख्त और परिवहन को रोकने के लिए जिला कलेक्टर के निर्देशन में उड़नदस्ता एवं खाद्य विभाग की टीम गठित की गई है, लेकिन जमीनी स्तर पर इन टीमों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। 

बुधवार की रात लगभग 9:30 बजे नोनबिर्रा रोड से सेंद्रीपाली की ओर जा रहे एक पिकअप वाहन क्रमांक CG13 BD 5964) को रोककर जांच की गई। पूछताछ में वाहन में धान लोड होने की पुष्टि हुई, लेकिन धान परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बावजूद, जांच के बाद खाद्य निरीक्षक उर्मिला गुप्ता एवं उड़नदस्ता दल द्वारा किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की गई और वाहन को छोड़ दिया गया।

 

 

सूत्रों के अनुसार, जिस वाहन को रात में छोड़ा गया, उसी बिचौलिए के वाहन को संबंधित टीम द्वारा सुबह के समय पकड़ा गया था। इसके बाद भी कठोर कार्रवाई न होना कई सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नियमों का उल्लंघन होने के बावजूद मामले को दबा दिया गया।

 

अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इस प्रकरण में प्रशासन आगे क्या कार्रवाई करता है और क्या धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित हो पाएगी या नहीं।

Related Post