कोण्डागांव: NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर और हाईवा की टक्कर में चालक गंभीर रूप से घायल

कोण्डागांव, 8 सितंबर 2025— कोण्डागांव जिले के दहीकोंगा गांव के पास नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार सुबह लगभग 6:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित ट्रेलर ने सामने से आ रही हाईवा को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे हाईवा मौके पर ही पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि इसके बाद पीछे चल रही 108 एंबुलेंस भी ट्रेलर की चपेट में आ गई।

 

Uploaded Image

हालांकि एंबुलेंस का स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है, लेकिन ट्रेलर का चालक हादसे में बुरी तरह फँस गया था। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घंटों मशक्कत के बाद चालक को वाहन से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल जिला अस्पताल कोण्डागांव में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है।

Example Image

Uploaded Image

हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और ट्रैफिक को सामान्य करने की कोशिशें कीं।

Uploaded Image

पुलिस जांच जारी: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रेलर की तेज रफ्तार और लापरवाही इस हादसे का कारण हो सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Post