कोंडागांव, 5 फरवरी 2026 | जिले में पुलिस प्रशासन को नई मजबूती मिली है। आज 5 फरवरी 2026 दिन गुरुवार को कपिल चंद्रा ने कोंडागांव जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के रूप में औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
कपिल चंद्रा इससे पूर्व दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल मुख्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे थे, जहां उनके कार्यकाल को अनुशासन और प्रभावी पुलिसिंग के लिए जाना जाता है। उल्लेखनीय है कि कपिल चंद्रा कोंडागांव जिले से पहले भी भली-भांति परिचित हैं, क्योंकि वे यहां एसडीओपी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
जिले की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों की अच्छी समझ रखने वाले अधिकारी के रूप में उनकी पहचान रही है। उनके पुनः कोंडागांव आगमन से कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के क्षेत्र में और अधिक मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है।
