कोंडागांव जिला पंचायत सीईओ ने निर्माणाधीन आवासों का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही के चलते सचिव को कारण बताओ नोटिस

कोंडागांव, 05 फरवरी 2026 | जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई ने विकासखण्ड कोण्डागांव के ग्राम पंचायत गिरोला अन्तर्गत स्वीकृत एवं निर्माणाधीन आवासों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवास हितग्राही श्रीमती हिरामती, मेहरारिन, सावित्री, दशाय से सीधे बातचीत कर निर्माण कार्य की प्रगति एवं समस्याओं की जानकारी ली। निर्माण कार्य की गुणवत्ता व सामग्री की स्थिति की मौके पर जांच की। संबंधित ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत प्रतिनिधियों व तकनीकी अमले को अपूर्ण एवं धीमी प्रगति वाले आवासों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने व निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न किए जाने के निर्देश दिए गए।

Uploaded Image

ग्राम पंचायत सचिव विद्या देवांगन को कार्य में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ पत्र जारी करने एवं अप्रारंभ आवास को शीघ्र प्रारंभ कराने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोण्डागांव को निर्देशित किया।

 

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोण्डागांव उत्तम कुमार महोबिया, जिला/जनपद पंचायत के अधिकारी/कर्मचारी, ग्राम पंचायत सचिव व जनप्रतिनिधिगण मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।

Related Post