कोंडागांव, 19 मार्च 2026 | प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के कार्यपालन अभियंता बलराम सिंह ठाकुर द्वारा जिला मुख्यालय स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी को लगभग 50 पुस्तकों का दान किया गया है। दान की गई पुस्तकों में डिक्शनरी सहित विभिन्न मोटिवेशनल किताबें शामिल हैं, जो ग्रन्थालय के सदस्यों एवं पाठकों के लिए उपयोगी साबित होंगी।
इस पहल से ग्रन्थालय में अध्ययन का माहौल और समृद्ध होगा तथा युवाओं को ज्ञानवर्धन का बेहतर अवसर मिलेगा। सेंट्रल लाइब्रेरी के ग्रन्थालय परिवार ने इस सराहनीय योगदान के लिए बलराम सिंह ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं, बलराम सिंह ठाकुर ने अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों से भी समाजहित में इस प्रकार की पहल करने की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को शिक्षा और ज्ञान का लाभ मिल सके।
