जांजगीर चांपा
कानून -व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के उदेस्य से फ्लैग मार्च निकाला गया
जापानी तकनीकी वाले 03 ड्रोन से संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जाएगी।
फ्लैग मार्च कर पुलिस ने यह साफ संदेश दिया कि शांति भंग करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।
पुलिस की अपील
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे होली पर्व को शांति और भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
होली पर्व की सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए जांजगीर पुलिस एक्शन मोड में है। कानून- व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के लिए विजय कुमार पाण्डेय (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जांजगीर चांपा पुलिस ने जिले में फ्लैग मार्च निकला गया।
फ्लैग मार्च की शुरुआत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के नेतृत्व* में आज दिनांक 03.03.26 को पुलिस नियंत्रण कक्ष जांजगीर से BTI चौक, नेता जी चौक, नैला रेलवे स्टेशन चौक, शारदा चौक, जांजगीर बस्ती, कचहरी चौक होते हुए में रोड ग्राम कुलीपोटा मेन रोड से गेमन पूल, रेलवे स्टेशन चांपा एवं चांपा सदर बाजार, पूरे चांपा शहर तक कड़ा पहरा देते हुए फ्लैग मार्च किया। पुलिस की मौजूदगी से पूरा शहर सख्त कानून व्यवस्था के संदेश से गूंज उठा।
पुलिस अधीक्षक जांजगीर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा फ्लैग मार्च से पहले पुलिस बल को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। फ्लैग मार्च का मकसद कानून -व्यवस्था बनाए रखना और जनता को यह विश्वास दिलाना है कि पुलिस हर हाल में सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।
फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के नेतृत्व में DSP मुख्यालय जांजगीर विजय पैकरा, SDOP अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी, CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, DSP सतरूपा तारम, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी एवं जिले के थाना चौकी प्रभारीगण समेत भारी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा।
