अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कोंडागांव में कराटे प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाया दमखम

कोंडागांव, 09 मार्च 2026 | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोंडागांव द्वारा जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तीरंदाजी, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, क्रिकेट तथा जूडो-कराटे जैसी विभिन्न खेलों में जिले की छात्राओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Uploaded Image

जूडो-कराटे प्रतियोगिता का संचालन जिला कराटे संघ के सचिव राकेश कुमार कांगे (राष्ट्रीय रेफरी, कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन) के मार्गदर्शन में सहायक प्रशिक्षक धनेश्वर सोरी और संजय कुमार द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के 35 और सीनियर वर्ग के 25 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

Uploaded Image

प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि हेमवती नेताम और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालेंगा की व्याख्याता सुश्री वर्षा तिर्की ने विजेता छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

Related Post