जस झाँकी प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहुंचे जगजीत सिंह भाटिया

 

छुरिया। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भंडारीभरदा, चांदो एवं घुपसाल (कु.) में ग्रामवासियों के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय देवी जस झाँकी प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजनांदगांव श्री जगजीत सिंह भाटिया (लक्की) शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश संयोजक कृषक प्रकल्प श्री हिरदे साहू ने की। वहीं विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्री गोपाल भुआर्य, मंडल अध्यक्ष कुमर्दा श्री हिरदे राम देवांगन एवं सेवा सहकारी समिति गोडलवाही के अध्यक्ष कपिल बघेल उपस्थित रहे।

Example Image

मुख्य अतिथि श्री भाटिया ने अपने संबोधन में नवरात्रि के छठे दिन माँ कात्यायनी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माँ कात्यायनी शक्ति, साहस और आत्मबल की प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि ऋषि कात्यायन की तपस्या से प्रकट होकर माँ ने महिषासुर का वध कर अन्याय और अत्याचार का अंत किया था। उनकी पूजा से भक्तों को विजय, सुख-शांति और सफलता की प्राप्ति होती है।

कार्यक्रम में विभिन्न मंडलियों द्वारा देवी के नौ स्वरूपों की आकर्षक झाँकियाँ प्रस्तुत की गईं। कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा और सजीव अभिनय के माध्यम से माँ आदिशक्ति के विभिन्न रूपों को दर्शाकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इस आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक परंपराओं को भी सशक्त किया।

इस अवसर पर ग्राम भंडारीभरदा से ज्ञानिक बरमाते, भिषेन भंडारी, महादेव भंडारी, चेतन लाल, चंद्रभान, लोभान साहू, ग्राम चांदो से मोतीलाल साहू, यादव राम देवांगन, कपिल नारायण पांडेय, हेमलाल साहू, कैलाश वर्मा, गणपत साहू, गणेश भोयर तथा ग्राम घुपसाल (कु.) से द्वारिका नायक, केशव भारती, मोहन साहू, मुकेश, मनखुसी, देवकुमार पितौरा, एस. पाल भंडारी, नागेश साहू सहित जय बजरंग युवा संगठन घुपसाल, जय चांदीपाठ साई सेवा ग्वाल जस पचरा भजन समिति चांदो एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Post