इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में केक काटकर मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

कोंडागांव, 8 मार्च 2026 | उपडाकघर कोंडागांव में शनिवार को इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के शाखा प्रबंधक प्रीतम कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर महिला कर्मचारियों द्वारा केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान उपसंभागीय निरीक्षक श्री आर. एस. मिश्रा एवं प्रीतम कुमार गुप्ता

शाखा प्रबंधक द्वारा महिला कर्मचारियों को डायरी एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने इस अवसर पर महिलाओं की समाज और कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए सभी महिला कर्मचारियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने भी महिला सशक्तिकरण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नम्रता बंधैया, मेघा ठाकुर, मुस्कान पटेल, पूजा सोरी, रोशनी पटेल, एसएल गोटी पोस्टमास्टर, सतेंद्र साव उपडाकपाल कोंडागांव नाका, नईम खान, डिकेश मिर्झा, दयाराम ध्रुव, अजय पांडे, गीतेश्वर राव, गुगुलोथ सतीश, रघुचन्द नेताम सहित डाकघर के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा।

Related Post