लालगढ़ ग्राम पंचायत का निरीक्षण, विकास कार्यों की समीक्षा
अरनोद। विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा ने ग्राम पंचायत लालगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायत भवन, लाइब्रेरी और पौधारोपण सहित विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी ली गई।
निरीक्षण के समय लालगढ़ सरपंच उदय लाल मीणा, ग्राम विकास अधिकारी दीपक परमार, एलडीसी हरिराम मीणा, वार्ड पंच गोपाल लाल मीणा, अर्जुन लाल मीणा, लक्ष्मण मीणा और हीरालाल गोपाल उपस्थित रहे।
विकास अधिकारी ने पंचायत भवन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पंचायत भवन परिसर में बनाई गई लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया, जहां मौजूद किताबों और रिकार्ड्स की विस्तार से जानकारी दी गई। ग्रामीणों को लाइब्रेरी का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया
साथ ही, पौधारोपण कार्य का निरीक्षण करते हुए उन्होंने पेड़ों की देखरेख और संरक्षण पर जोर दिया विकास अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर चल रहे सभी कार्य पारदर्शिता के साथ समय पर पूरे किए जाएं ताकि ग्रामीणों को अधिक से अधिक सुविधा मिल सके
