प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत अकलतरा अंतर्गत। ग्राम पंचायत अर्जुनी में निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में किया गया।
रविवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी अनुसार ब्लॉक खंड समन्वयक निधि मिश्रा द्वारा योजना से संबंधित। अधिकारियों को हितग्राहियों से समन्वय कर लगातार आवास निर्माण की देखरेख एवं निगरानी करने। तथा हितग्राहियों को तकनीकी मार्गदर्शन देने के साथ ही आवास निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने कहा।

इस दौरान आवास योजना के ब्लॉक खंड समन्वयक निधि मिश्रा। एडीईओ भारती दुबे, आवास तकनीकी सहायक रागिनी राठौर, नरेगा तकनीकी सहायक सारिका ठाकुर सहित ग्रामवासी मौजूद थे।
