धमनागुड़ी में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई, वन विभाग की टीम के निरीक्षण से खुलेगा राज

कोरबा। विकासखंड करतला अंतर्गत ग्राम पंचायत पाटियापाली के आश्रित ग्राम धमनागुड़ी में इन दिनों पेड़ों की अंधाधुंध कटाई जारी है। ग्रामीणों के अनुसार, बड़ी संख्या में हरे पेड़ों को काटा जा रहा है, जिससे पर्यावरण संतुलन पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जिस स्थान पर पेड़ों की कटाई की जा रही है वह वन भूमि में आता है या राजस्व भूमि के दायरे में। इस विषय में सटीक जानकारी तभी मिल पाएगी जब वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करेगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह क्षेत्र वन भूमि में आता है तो यह कार्य पूरी तरह अवैध है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई आवश्यक है। अब देखना होगा कि वन विभाग इस मामले में कब तक संज्ञान लेता है और क्या कोई ठोस कदम उठाया जाता है या नहीं।

Related Post