जांजगीर चांपा नवागढ़ थाना में दिनांक 27.01.2026 को थाना नवागढ़ पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरगांव स्थित रामेश्वर साहू के खेत में एक अज्ञात युवती का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया गया एवं सीन ऑफ क्राइम यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान मृतिका की पहचान एक 22 वर्षीय युवती के रूप में की गई। प्रकरण में थाना नवागढ़ में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना नवागढ़ और सायबर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण की मर्ग जांच एवं गवाहों के कथन के आधार पर पाया गया कि मृतिका को प्रेम प्रसंग के चलते खेत में धक्का देकर उसकी हत्या की गई तथा साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया गया।
विवेचना के दौरान अपराध क्रमांक 39/2026 धारा 103(1), 249, 238 BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना करवाही में लिया गया विवेचना दौरान प्रकरण के मुख्य आरोपी प्रवीण प्रकाश चंद्रा (28 वर्ष) जो घटना कारीत कर अपने सकुनत से फरार हो गया था जिसे पटना बैकुंठपुर जिला कोरिया से हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर, मेमोरण्डम कथन के आधार पर मृतिका का मोबाइल फोन, घटना के समय पहने गए कपड़े एवं मोटरसाइकिल जप्त की गई। इसके साथ ही सहयोग करने वाले अन्य आरोपी लव प्रकाश चंद्रा (32 वर्ष) एवं केशव चंद्रा (34 वर्ष) को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत दिनांक 28.01.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
गिरफ्तार आरोपी
01. मुख्य आरोपी प्रवीण प्रकाश चंद्रा पिता प्रहलाद चंद्रा उम्र 28 वर्ष
02. लव प्रकाश चंद्रा पिता प्रहलाद चंद्रा उम्र 32 वर्ष
03. केशव चंद्रा पिता जवाहरलाल चंद्रा उम्र 34 वर्ष सभी निवासी बरगांव थाना नवागढ़
