उरगा क्षेत्र के संडैल में खून से लथपथ हालत में युवती ने 112 डायल कर बचाई अपनी जान

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के सन्डैल नाला के पास प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। युवक ने पहले युवती पर चाकू से हमला कर उसका गला रेत दिया, इसके बाद खुद भी आत्महत्या का प्रयास करते हुए अपना गला काट लिया। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

गंभीर हालत में भी युवती ने साहस दिखाते हुए 112 डायल कर मदद मांगी और अपने परिजनों को वीडियो कॉल कर घटना की जानकारी व लोकेशन भेजी। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवती की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर किया गया है।

 

प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। घायल युवती बिलासपुर की रहने वाली है, जबकि मृत युवक शुभम नायडू, बिलासपुर निवासी और शादीशुदा था। बताया जा रहा है कि दोनों कल रात से लापता थे और बिलासपुर से कोरबा पहुंचे थे।

 

घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Related Post