कोंडागांव में NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बोलेरो, एक की मौत, 6 घायल

फ़रसगांव/कोंडागांव, 29 मार्च 2026 | जिला अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर मांझीआठगांव के पास आज रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के मुताबिक बोलेरो में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Uploaded Image

घटना की सूचना मिलते ही फरसगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

Uploaded Image

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन जगदलपुर की ओर जा रही थी और उसमें सवार सभी लोग बोरीगांव और बकावंड क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Post