छुरिया : छुरिया विकासखंड के ग्राम बोईरडीह,जरहमका, भोलापुर, हैदलकोड़ो, पदगुड़ा, खुर्शीपार, घुपसाल, बेलरगोंदी में विभिन्न संस्थाओं द्वारा आयोजित फाग महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि/अध्यक्षता के रूप में जनपद पंचायत छुरिया के अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा मौजूद रहे । इस दौरान श्रीमती बीरम मंडावी सभापति जिला पंचायत,खिलेश्वर साहू अध्यक्ष मंडल भाजपा गैंदाटोला,श्रीमती उत्तरा निषाद सभापति,भेष बाई साहू सभापति मौजूद रहे । फाग महोत्सव के पावन अवसर पर श्री सिन्हा कहा कि यह त्योहार छत्तीसगढ़ की पारंपरिक त्योहार है,आज हम सब यहाँ भारत के सबसे आनंदमय और रंगों से भरे पर्व होली के अवसर पर एकत्रित हुए हैं। होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह प्रेम, भाईचारे, एकता और खुशियों का प्रतीक है। होली का पर्व हमें यह संदेश देता है कि जीवन में चाहे कितनी भी कठिनाइयाँ क्यों न आएँ, अंत में जीत हमेशा अच्छाई की ही होती है। इस पर्व के पीछे भक्त प्रह्लाद और होलिका की कथा जुड़ी हुई है, जिसमें भगवान की भक्ति और सत्य की जीत का संदेश मिलता है। खिलेश्वर साहू ने बताया कि
होली का त्योहार हमारे समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करता है। इस दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और गले मिलते हैं। यही कारण है कि होली को मिलन और खुशियों का पर्व कहा जाता है। उत्तरा निषाद ने कहा कि हमारे गाँवों और शहरों में होली के समय विशेष उत्साह देखने को मिलता है। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी मिलकर इस त्योहार को मनाते हैं। कहीं फाग गीत गाए जाते हैं, कहीं ढोल-नगाड़ों की धुन पर लोग नाचते हैं, तो कहीं स्वादिष्ट पकवान जैसे गुजिया, मालपुआ और ठंडाई का आनंद लिया जाता है। भेष बाई साहू अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि होली पर्व हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि होली सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाई जाए। हमें रासायनिक रंगों की जगह प्राकृतिक रंगों का उपयोग करना चाहिए और पानी की भी बचत करनी चाहिए। इससे हमारा स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों सुरक्षित रहेंगे। होली हमें यह भी सिखाती है कि समाज में प्रेम, सहयोग और सद्भावना बनाए रखना कितना आवश्यक है। अगर हम सभी मिलकर प्रेम और भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाएँ । इस अवसर पर आलोक मिश्रा प्राधिकृत,चंद्रिका वर्मा जनपद सदस्य,राजेश्वर ध्रुवे प्राधिकृत अधिकारी, नैनसिंह पटेल,टीकम साहू, टुमन सेन, होमसाहू सरपंच,सेवा राम सिन्हा,सोहन साहू मौजूद रहे ।
