प्रतापपुर रोड पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जब तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने सामने से आ रही पिकअप को ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन पलट गया और उसका चक्का टूटकर दूर जा गिरा।
स्विफ्ट कार अम्बिकापुर की ओर से आ रही थी, जिसमें सवार चालक नशे की हालत में था और कल्याणपुर स्थित अपने घर जा रहा था। रफ्तार और लापरवाही के कारण उसने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही पिकअप को गलत साइड में जाकर टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन पलट गया गाड़ी का एक चक्का टूटकर अलग जा गिरा दोनों वाहन क्षतिग्रस्त अवस्था में सड़क पर पड़े रहे गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। चश्मदीदों के अनुसार, स्विफ्ट चालक बुरी तरह नशे में था और घटना के बाद घबराया हुआ नजर आया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
स्थानीय लोगों की मांग–
नशे में गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो
प्रतापपुर रोड पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं
सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन तत्काल सजग हो
