गणतंत्र दिवस को लेकर कोण्डागांव में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा

कोण्डागांव, 24 जनवरी 2026 | आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के गरिमामय आयोजन को लेकर कोण्डागांव जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए जिले भर में पुलिस की मुस्तैदी बढ़ा दी गई है और कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Uploaded Image

जिला मुख्यालय कोण्डागांव के सभी प्रमुख मार्गों सहित एंट्री व एग्जिट पॉइंट्स पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बाहर से आने वाले वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते रोक लगाई जा सके।

 

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं होटल, लॉज, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लगातार जांच की जा रही है। महत्वपूर्ण स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से पल-पल की निगरानी की जा रही है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गणतंत्र दिवस शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Related Post