फरसगांव में गांजा खेती मामला, कांग्रेस ने सरकार को घेरा, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने CM व गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा

कोंडागांव, 27 मार्च 2026 | जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पावरास में अवैध गांजा खेती के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को फरसगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 286 गांजा पौधों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब कोंडागांव कांग्रेस कमेटी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है।

Uploaded Image

कांग्रेस ने इस पूरे मामले को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग की है। पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने बयान जारी कर कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बनता जा रहा है।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में एक के बाद एक अवैध नशे की खेती के मामले सामने आ रहे हैं। पहले अफीम की खेती के मामले उजागर हुए और अब कोंडागांव जिले के फरसगांव क्षेत्र में गांजा की अवैध खेती सामने आई है, जो चिंता का विषय है।

Uploaded Image

मोहन मरकाम ने कहा कि प्रदेश में नशे के कारोबार को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से इस्तीफा देने की मांग करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

 

इधर, पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। प्रशासन का कहना है कि अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Post