हर्षिता टेकाम ने 33वें द्विवार्षिक IAL राष्ट्रीय कुष्ठ सम्मेलन में गोल्ड मेडल जीतकर कोंडागांव का नाम किया रोशन

कोंडागांव, 2 मार्च 2026 | केशकाल विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण तब आया जब विधायक नीलकंठ टेकाम की सुपुत्री सुश्री हर्षिता टेकाम ने 33वें द्विवार्षिक IAL (Indian Association of Leprologists) राष्ट्रीय कुष्ठ सम्मेलन 2026 में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

Uploaded Image

यह प्रतिष्ठित सम्मेलन 27 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक AIIMS पटना में आयोजित हुआ, जिसमें देशभर से चिकित्सा एवं शोध क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों और प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। “कुष्ठ रोग मुक्त भारत” लक्ष्य को केंद्र में रखकर आयोजित इस पोस्टर प्रतियोगिता में हर्षिता ने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रस्तुति दी और निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।

Uploaded Image

गोल्ड मेडल प्राप्त करने के बाद हर्षिता टेकाम ने कहा कि,

“यह सफलता मेरे माता-पिता के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। मैंने इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया, जिसका मुझे गर्व है। यह अवॉर्ड मैं अपने जिले, प्रदेश और सभी शुभचिंतकों को समर्पित करती हूं।”

 

इस उपलब्धि पर केशकाल विधानसभा, कोंडागांव जिला एवं पूरे प्रदेशवासियों में खुशी की लहर है। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने हर्षिता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Post