कोंडागांव में हुजूर उदितमुनि नाम साहब का भव्य स्वागत, संत समागम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

कोंडागांव, 28 मार्च 2026 | कबीर पंथीय समाज द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय संत समागम के तहत परम पूज्य पंथ श्री हुजूर उदितमुनि नाम साहब के कोंडागांव नगर आगमन पर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

Uploaded Image

संत के स्वागत के लिए टोल प्लाजा से रायपुर नाका तक भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। इसके बाद रायपुर नाका से विकास नगर मैदान तक महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा निकालकर कार्यक्रम को धार्मिक और सांस्कृतिक रंग प्रदान किया।

Uploaded Image

संत ने अपने आशीर्वचन में श्रद्धालुओं को सत्य, सदाचार और भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य स्वरूप दिया।

 

इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी, नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी सहित समाज के प्रमुख लोगों ने पुष्पमालाओं से संत का आत्मीय स्वागत किया।

Uploaded Image

आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से संत समागम में शामिल होने की अपील की गई है।

Related Post