कोंडागांव, 3 नवंबर 2025। दिवाली के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष उपहार स्वरूप दंतेश्वरी होंडा शोरूम कोंडागांव के तत्वाधान में नगर के ऑडिटोरियम हॉल में भव्य लकी ड्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से सैकड़ों होंडा ग्राहकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आयोजन के दौरान पूर्ण पारदर्शिता के साथ कूपन ड्रा कराया गया, जिसमें तीन ग्राहकों ने शानदार इनाम जीतकर अपनी खुशकिस्मती दर्ज कराई।

पहला इनाम सैमसंग मोबाइल सेट और स्मार्ट वॉच का रहा, जिसे कोंडागांव नगर की दीपेश्वरी मंडावी ने जीता।

दूसरा इनाम सैमसंग रेफ्रिजरेटर और मिक्सर ग्राइंडर का रहा, जो कोंडागांव के पवन नाग को प्राप्त हुआ।

वहीं तीसरा इनाम सैमसंग वाशिंग मशीन और मिक्सर ग्राइंडर का रहा, जो बकावंड निवासी कुमार बघेल ने जीता।

कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने होंडा परिवार के इस पारदर्शी और सुनियोजित आयोजन की सराहना की। इस दौरान आयोजकों ने बताया कि दिवाली सीजन के दौरान कोंडागांव जिले में होंडा स्कूटर और बाइक की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। लोगों में होंडा ब्रांड के प्रति गहरा विश्वास देखने को मिला है।

बताया गया कि पूरे छत्तीसगढ़ में दिवाली के अवसर पर होंडा ने बिक्री के मामले में नंबर वन स्थान प्राप्त किया है।
दंतेश्वरी होंडा कोंडागांव ने ग्राहकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि “भरोसा, गुणवत्ता और सेवा ही हमारी पहचान है, और हर ग्राहक हमारे परिवार का हिस्सा है।”
