राम नवमी पर आतरगांव में भव्य भंडारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

 

छुरिया। ग्राम आतरगांव में राम नवमी के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान श्रीराम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम में गांव के सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखते ही बन रहा था। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस आयोजन का नेतृत्व ग्राम पंचायत आतरगांव के सरपंच खुसबूडामन साहू ने किया। उनके साथ रूपेंद्र साहू, टुम्मन साहू, उपसरपंच नीलू साहू, ग्राम पटेल सुरेश कुमार साहू, पूर्व सरपंच भालचंद साहू, टालेश्वर साहू, ओम दास साहू, फन्नू एवं गौरव साहू सहित अनेक ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा।

आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं। अंत में सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम से सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

Related Post