लिटल जीनियस स्कूल के बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी का समारोह आयोजित

रूपनगर (ध्रुव नारंग)
रोपड़ स्थित, जीनियस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में लिटल जीनियस स्कूल के बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी का समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर यूकेजी कक्षा के छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। मुख्य अतिथि स्कूल के प्रिंसिपल श्रीमती आर भूवना जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण दिन है और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद, बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार वितरित किए गए। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें नृत्य और संगीत शामिल थे। समारोह के समापन के समय स्कूल की हेडमिस्ट्रेस श्रीमती हरिंदर कौर जी ने अभिभावकों को संबोधित किया और बच्चों को बधाई दी।

इस मौके पर स्कूल के मुख्य प्रबंधक सूबा भूपिंदर सिंह जी और श्रीमती गुणवंत कौर जी ने बच्चों को उनकी मेहनत और सफलता के लिए बहुत-बहुत बधाई दी और इस आयोजन में उनका मुख्य योगदान रहा।

Related Post