शासकीय हाई स्कूल भोंगापाल: प्रभारी प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार व अनुशासनहीनता के गंभीर आरोप, थाना पहुंचा मामला

कोंडागांव, 17 फरवरी 2026 | जिले के फ़रसगांव ब्लॉक अंतर्गत बड़ेडोंगर क्षेत्र के ग्राम भोंगापाल में शासकीय हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य टामेश्वर दिवान पर शाला प्रबंधन समिति, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों पहले नक्सल प्रभावित रहा यह क्षेत्र अब भारतीय जनता पार्टी सरकार के नेतृत्व में नक्सल मुक्त होकर शांतिपूर्ण जीवन की ओर अग्रसर हुआ है, लेकिन कुछ कर्मचारियों के आचरण से जनजीवन फिर से प्रभावित हो रहा है।

Uploaded Image

ग्रामीणों के अनुसार, प्रभारी प्राचार्य द्वारा शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों से फोन पर गाली-गलौज व अपशब्दों का प्रयोग किया गया, जो एक शिक्षक के गरिमामय आचरण के विपरीत है। इसके अतिरिक्त, शिक्षक पर लंबे समय से विद्यालय में अनुपस्थित रहने, बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई न कराने तथा शराब सेवन कर विद्यालय पहुंचने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।

Uploaded Image

इन आरोपों को लेकर शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों, सरपंच एवं ग्रामीणों द्वारा उच्च अधिकारियों को शिकायत पत्र सौंपा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद शिक्षक आक्रोशित होकर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं।

Uploaded Image

ग्रामीण जन एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर प्रभारी प्राचार्य के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Related Post