28 फरवरी को कोरबा में स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार आयोजन

“चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के अंतर्गत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु “बच्चे रहे स्वस्थ” योजना के तहत आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंतर्गत 28 फरवरी 2026, शनिवार को अति शुभ पुष्य नक्षत्र में महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा स्थित पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय (दुकान क्रमांक 10-11) में नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कराया जाएगा।

इस आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम के तहत जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन ड्रॉप्स पिलाई जाएंगी। साथ ही बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। कार्यक्रम में अभिभावकों को बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए आयु अनुसार उपयुक्त आहार-विहार की जानकारी दी जाएगी तथा उपयोगी योग-प्राणायाम का निःशुल्क प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार के लिए मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर समय निर्धारित किया जा सकता है, ताकि बच्चों को असुविधा न हो और प्रतीक्षा से बचा जा सके।

आयोजन समिति ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बच्चों के स्वास्थ्य संवर्धन हेतु आयुर्वेदिक पहल का लाभ उठाने की अपील की है।

Related Post