कचरा वाहन चालकों ने कम वेतन को लेकर दिया धरना प्रदर्शन

धार   पीथमपुर की नगर पालिका में आज सभी 31 वार्डों के कचरा वाहन नहीं निकले, कर्मचारियों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा ठेका प्रथा के तहत उन्हें कार्य पर रखा गया है। पिछले ठेकेदार द्वारा तो उन्हें वेतन सही मान से दिया जा रहा था लेकिन अब शीटाडेल नामक एजेंसी के नए ठेकेदार द्वारा उन्हें पूर्व में दिए जा रहे वेतन से कम भुगतान किया जा रहा,

उसमें भी न तो उनका पीएफ काटा जा रहा और न ही esic की सुविधा दी जा रही। जिसको लेकर आज कचरा वाहन चालकों द्वारा नगर पालिका का घेराव कर कलेक्ट्रेट दर से वेतन दिये जाने की मांग की है। वाहन चालक हीरालाल रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व का ठेकदार हमे 12900 रुपये वेतन देता था, वही अभी तो वर्तमान ठेकदार है वह 10500 रुपये का ही वेतन दे रहा,

जिसको लेकर आज हमने  धरना दिया है, जब तब ठेकेदार पूर्ण वेतन नहीं देगा तब तक कचरा वाहन वार्डों में कचरा लेने नहीं जायेंगे। इस संबंध में प्रभारी रवि देवड़ा से बात करने पर उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से निकाय के सभी कर्मचारियों के लिए फेस रीडिंग से हाजिरी लगाना अनिवार्य किया गया है इसमें अधिकारी कर्मचारी और सफाई कर्मचारी शामिल है। उन्होंने आशंका जाता है कि कुछ कर्मियों की फेस रीडिंग ना होने के कारण वेतन की कटौती हो सकती है आज अवकाश है इस मामले में मुख्य नगर पालिका अधिकारी को अवगत कराया जाएगा।

Related Post