कोंडागांव, 13 फरवरी 2026 | कोकोड़ी गांव में गुरुवार की देर रात ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति मर्यादित, कोंडागांव के प्लांट परिसर में घुस गए और जमकर तोड़फोड़ की। प्लांट के अंदर खड़ी कार, ट्रक, हाइव, जेसीबी और ट्रैक्टर सहित सीसीटीवी कैमरे, एलईडी स्क्रीन सहित कई जरूरी दस्तावेजों को भी क्षति पहुंचाई गई है। साथ ही मशीनरी और संरचनाओं को भी क्षति हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, जहां बड़ी संख्या में सुरक्षा जवान तैनात किए गए। ग्रामीण बदबू, गंदगी और फसल खराब होने की समस्या को लेकर प्लांट बंद करने की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल समाचार लिखे जाने तक मौके पर तनाव की स्थिति अब तक बनी हुई है।
