उमरगाँव (अ) में वन प्रबंधन समिति का सम्मेलन, जंगलों की सुरक्षा को लेकर लिए गए अहम निर्णय

कोंडागांव, 9 मार्च 2026 | जिले के ग्राम उमरगाँव (अ) में रविवार को वन प्रबंधन समिति का सम्मेलन सह बैठक आयोजित कर वनों की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में जंगलों को आग से बचाने के लिए विशेष अभियान चलाने तथा महुआ पेड़ों के नीचे की सूखी पत्तियों को एकत्र कर वनोपज संग्रहण करने की अपील की गई।

Uploaded Image

सम्मेलन में वन विभाग के डिप्टी रेंजर फूलसिंग बघेल और वन क्षेत्रपाल सह वन परिसर प्रभारी वेदराम नेताम ने वनों से होने वाले लाभ और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। समिति ने अवैध लकड़ी कटाई और जंगल में आग लगाने वालों पर जुर्माना व कार्रवाई करने का निर्णय लिया।

 

अध्यक्ष पींकु नेताम ने बताया कि समिति के सदस्य बैनर-पोस्टर और जनजागरूकता के माध्यम से वन संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। बैठक में चैनू मंडावी, महादेव सोड़ी, मंगूराम नेताम सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Post