छुरिया:-ग्राम पंचायत शिकारीमाहका में आज विकास का नया इतिहास रचते हुए जिला पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव की उपस्थिति में कुल 14 लाख रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भव्य भूमिपूजन किया गया। साथ ही इस अवसर पर तहसील साहू समाज के अध्यक्ष श्री चुरामन साहू, ग्राम पंचायत संरपंच श्रीमती शकुन बडोले, श्री दिनेश साहू उपसंरपंच,श्री संदीप साहू, श्री कौशल साहू, श्री बेनी राम टेम्बुलकर, श्री गोविन्द दशलहरे, श्री प्रसीद सोनवानी, श्रीमती चंन्द्रकला, श्रीमती गोदीबाई, श्रीमती खेमिन सहित जनप्रतिनिधि व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर ग्रामीणों की लंबे समय से प्रतीक्षित सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए तीन प्रमुख संरचनात्मक कार्यों की शुरुआत की गई, जिनमें— पुलिया निर्माण लगभग 6 लाख रुपए, नाली निर्माण लगभग 5 लाख रुपए तथा शेड निर्माण लगभग 3 लाख रुपए शामिल हैं।इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद ग्रामवासियों को आवागमन में महत्वपूर्ण सुविधा प्राप्त होगी, नाली निर्माण से स्वच्छता एवं जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी तथा मां कर्मा भवन के सामने शेड निर्माण से सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर संरचना उपलब्ध होगी, जिससे गाँव की सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि “ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम प्रत्येक गाँव को बुनियादी सुविधाओं से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।”
ग्रामवासियों ने विकास कार्यों के इस शुभारंभ पर खुशी व्यक्त करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार जताया और कहा कि इन कार्यों से गाँव में विकास की गति और तेज होगी तथा आने वाले वर्षों में ग्राम शिकारीमाहका नए आयाम स्थापित करेगा।
