प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जम्बूरी 2026 में छ.ग. का शानदार प्रदर्शन, कोण्डागांव के 94 रोवर–रेंजरों ने किया राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावशाली प्रतिनिधित्व

कोण्डागांव, जनवरी 2026 | भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय मुख्यालय के तत्वावधान में तथा छत्तीसगढ़ राज्य की मेजबानी में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जम्बूरी 2026 का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन 9 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक ग्राम दुधली, जिला बालोद में संपन्न हुआ। यह आयोजन सेवा, अनुशासन एवं कर्तव्य की भावना को साकार करने वाला रहा।

 

जम्बूरी का आयोजन शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के मार्गदर्शन में, राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत खालसा, राज्य सचिव जितेन्द्र साहू, राज्य आयुक्त (रोवर) अशोक देशमुख, राज्य संगठन आयुक्त अमित छत्री, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त डॉ. पूनम साहू तथा राज्य एवं राष्ट्रीय मुख्यालय के पदाधिकारियों के दिशा-निर्देश में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

इस ऐतिहासिक जम्बूरी में कैंप क्राफ्ट, पायनियरिंग, स्टेट गेट, कैंप फायर, बैकवुड कुकिंग, प्रदर्शनी, एथनिक फैशन शो, मार्चपास्ट, फोक डांस, कलर पार्टी, ट्राइबल फूड कार्निवल, बैंड डिस्प्ले एवं यूथ पार्लियामेंट जैसी विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन सभी गतिविधियों में छत्तीसगढ़ राज्य के रोवर–रेंजरों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 15 नेशनल सर्टिफिकेट एवं फ्लैग प्राप्त किए, जिससे राज्य की श्रेष्ठता राष्ट्रीय स्तर पर सिद्ध हुई।

 

कोंडागांव जिले की उल्लेखनीय भूमिका

 

इस राष्ट्रीय जम्बूरी में कोण्डागांव जिले की भागीदारी विशेष रूप से सराहनीय रही। जिला कलेक्टर एवं संरक्षक श्रीमती नूपुर राशि पन्ना तथा जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त (गाइड) श्रीमती भारती प्रधान के मार्गदर्शन में जिले से 94 रोवर–रेंजर (52 रोवर एवं 42 रेंजर) ने सहभागिता कर जिले और राज्य का गौरव बढ़ाया।

 

जिले के 16 प्रभारी अधिकारियों के मार्गदर्शन में, जिला सचिव चमन लाल सोरी, जिला प्रभारी DTC (स्काउट) श्यामलाल कोर्राम, DTC (गाइड) श्रीमती नीलम श्रीवास्तव के नेतृत्व में यह दल जम्बूरी में शामिल हुआ।

 

इस दल में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालगांव, सेजेस दहीकोंगा चिपावंड, अरण्डी, सेजेस लंजोड़ा, सेजेस बहिगांव, सेजेस खालेमुरवेन्ड, पिपरा, भंडारसिवनी एवं सिंघनपुर के रोवर–रेंजर शामिल रहे।

 

स्काउटर–गाइडर का महत्वपूर्ण योगदान

 

कार्यक्रम में स्काउटर–गाइडर खोगेंद्र प्रकाश नाग, जितेंद्र कुमार झा, पुरुषोत्तम निषाद, प्रकाश देवांगन, भरत सिद्धार, खिलेश्वर पैकरा, तथा गाइडर श्रीमती संगीता सोरी, श्रीमती शशिकला ठाकुर, श्रीमती कुमकुम सोरी, सुश्री भुनेश्वरी धामडे, सुश्री विद्या मांझी, श्रीमती दीपमाला वैष्णव, श्रीमती श्वेता मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।

साथ ही जिला संगठन आयुक्त (DOC) भीषभदेव साहू एवं सीनियर स्काउटर ऋषि देव सिंह का विशेष मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।

 

यह प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जम्बूरी न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि कोंडागांव जिले के लिए भी गर्व का विषय रही, जिसमें युवाओं ने अनुशासन, नेतृत्व और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

Related Post