बहराइच जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चैधरी ने बताया कि वर्तमान समय में केला रोपण का उपर्युक्त समय प्रारम्भ है। विभाग द्वारा संचालित एकीकृत बागवानी मिशन अन्तर्गत केला उत्पादक कृषक जनपद हेतु नामित कम्पनी से कृषक अंश जमा करते हुए पौधा प्राप्त कर सकते हैं।
इच्छुक कृषक आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी, पासपोर्ट साइज फोटो एवं मोबाइल नम्बर की सहायता से विभागीय पोर्टल डीबीटी डाट यूपीहर्टीकल्चर डाट कॉम पर स्वयं, जनसेवा केन्द्र अथवा कार्यालय के माध्यम से पंजीकरण कर अपने प्रपत्र कार्यालय में जमा कर सकते है। कृषकों का चयन ‘‘प्रथम आवक-प्रथम पावक’’ वरीयता के आधार पर किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए योजना प्रभारी पंकज वर्मा के मो.न. 9455108000 अथवा कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।
श्री चैधरी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रस्तावित कार्यक्रम फल क्षेत्र विस्तार के अन्तर्गत 190 हे. (सामान्य 131 हे. एवं एससीपी 59.00 हे.) शाकभाजी क्षेत्र विस्तार के अन्तर्गत 200 हे. (सामान्य 180 हे. एवं एससीपी 20.00 हे.) का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त प्याज, लहसुन, हनी बी कालोनी, जैविक खेती, मचान विधि से सब्जियों की खेती, औषधीय फसलें, बागवानी में मशीनीकरण, जल संग्रह स्ट्रक्चर आदि लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
