फरेंदा उपनिरीक्षक बीरबल चौहान निलंबित

Anp News

महराजगंज, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा देर रात थाना कोतवाली फरेन्दा का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

 

कार्य में लापरवाही पाये जाने पर उपनिरीक्षक बीरबल चौहान किये गये निलंबित

 

पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी निरीक्षक फरेन्दा, वरिष्ठ उ0नि0 व ड्यूटी मुंशी के प्रारंम्भिक जांच के दिये गये आदेश

 

निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, साफ-सफाई, थाना कार्यालय, साइबर/महिला हेल्प डेस्क सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया, जिसमें कई कमियां पाई गईं

 

पुलिस अधीक्षक द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उपनिरीक्षक बीरबल चौहान को निलंबित किया गया तथा प्रभारी निरीक्षक फरेन्दा, वरिष्ठ उ0नि0 व ड्यूटी मुंशी के विरुद्ध प्रारंभिक जांच के आदेश जारी किए गए।

 

अभिलेखों में पूर्णता और नियमित अद्यतन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related Post