उत्कृष्ट शिक्षक डॉ. मनोज प्रधान को ‘कलमकार साहित्य शक्ति अलंकरण’ से सम्मान

कोरबा। कोरबा जिले के उत्कृष्ट शिक्षक डॉ. मनोज प्रधान को छत्तीसगढ़ कलमकार मंच द्वारा “कलमकार साहित्य शक्ति अलंकरण” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

 

कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ कलमकार मंच के संस्थापक डॉ. किशन टंडन ‘क्रांति’ के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। समारोह में कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिन्होंने डॉ. प्रधान के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

 

इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. प्यारेलाल आदिले (प्राचार्य), राजेंद्र रंजन गायकवाड (केन्द्रीय जेलर), मंगत रविन्द्र (वरिष्ठ साहित्यकार) तथा बी.आर. जाटवर (वरिष्ठ साहित्यकार) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

सम्मान समारोह के बाद कोरबा जिले के शिक्षकों में खुशी का माहौल देखा गया। शिक्षकों और साहित्य प्रेमियों ने डॉ. मनोज प्रधान को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं और इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

Related Post