चाचाखेड़ी में नाला निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों के घरो में घुसा पानी,घरो में सोने बैठने की परेशानी 

चाचाखेड़ी में नाला निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों के घरो में घुसा पानी,घरो में सोने बैठने की परेशानी 

अरनोद उपखण्ड के मंडावरा ग्राम पंचायत के चाचाखेड़ी गांव में रोड के दोनों साइड नाला निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों के घर में पानी भर गया जिससे घरो में रहने वालों को उठने बैठने की भी भारी परेशानी ही गई है। Uploaded Imageग्रामीणों का कहना है की नाला निर्माण के लिये वार्ड पंच के माध्यम से कई बार अवगत कराया गया। लगातार बरसात के चलते रोड़ के साईंड़ो में बने घरों में पानी घुस गया जिससे उनका जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया।ग्रामीण दिन भर घरो से पानी निकलते दिखाई दिये। Uploaded Imageग्रामीण नाला निर्माण के लिये लम्बे समय से मांग कर रहे की पर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा हैं। नाला निर्माण को लेकर ग्रामवासियो ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है ।

Related Post