प्रतापगढ़
पुलिया के अभाव में खतरे में स्कूली बच्चों की जान, बीईईओ ने कार्यवाहक प्रधान को थमाया नोटिस
अरनोद के ग्राम पंचायत मोवाई क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव में स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल से घर लौट रहे हैं। पुलिया नहीं होने के कारण बच्चों और ग्रामीणों को बहते हुए पानी से होकर गुजरना पड़ता है। इस दौरान बच्चों का पानी में बहते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेश जैन ने बताया कि वायरल वीडियो में विद्यालय के विद्यार्थी बहते पानी से पार होते दिखाई दे रहे हैं। इस गंभीर लापरवाही को लेकर मोवाई के कार्यवाहक संस्था प्रधान को नोटिस जारी किया गया है और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
ग्रामीणों ने जल्द से जल्द पुलिया निर्माण करवाने और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
